धन लाभ के लिए कछुए की अंगूठी पहनना। आजकल बहुत सारे लोगों के हाथ में, खासकर लड़कियों के हाथों में, कछुए की अंगूठी पहनना जो की फैशन बना हुआ है। आमतौर पर बहुत सारे लोगों के हाथों पर हर तरह की कछुए की अंगूठी हम देख सकते हैं, छोटी कछुए की अंगूठी, चांदी की कछुए की अंगूठी, स्टोन की कछुए की अंगूठी, सोने की कछुए की अंगूठी, हीरे की कछुए की अंगूठी। कछुआ आजकल बहुत बडा फैशन बना हुआ है। वास्तु के हिसाब से माने तो कछुआ बहुत ही लकी माना जाता है, कुछ लोग तो इनकी ज्वेलरी फैशन के तौर पर पहनते हैं, परन्तु कुछ लोग इसे वास्तु से जोड़कर भी देखते हैं। वास्तुशास्त्र के अनुसार कछुए की अंगूठी पहनने से व्यापार, आत्मविश्वास और सेहत बहुत अच्छी रहती है। लक्ष्मीजी हमारे घर पर विराजमान रहती है।
लेकिन कछुए की अंगूठी पहनते वक्त हमें कुछ खास बातें ध्यान में रखनी चाहिए। पौराणिक कथाओं के अनुसार कछुआ भगवान विष्णु का अवतार भी है, कश्यप अवतार। कछुआ धैर्य, शांति, निरंतरता एवं समृद्धि का प्रतीक है। कछुए की अंगूठी पहनते समय हमेशा इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि कछुआ का सिर वाला हिस्सा पहनने वाले के तरफ होना चाहिए। अधिकतर लोग जब अंगूठी पहनते हैं तो उसका मुख बाहर की ओर कर देते हैं ऐसा नहीं करना चाहिए। हमेशा सिर वाला हिस्साअंदर की तरफ होना चाहिए, इससे घर में धन आने की संभावना बढ़ती है, अन्यथा धन खर्च एवं दुर्भाग्य शुरू हो जाएगा।
ऐसे यदि आप घर में कछुआ विराजमान करते हैं तो उसका भी मुख मुख्यद्वार से अंदर की ओर होना चाहिए, क्योंकि यह बाहर का पैसा, आपके घर की ओर, अंदर की ओर आकर्षित करता है। जैसा कि हम जानते हैं कि लक्ष्मी माता समुंद्र मंथन से प्रकट हुई थी एवं कछुआ भी समुंद्र मंथन द्वारा बाहर आया था, इसीलिए कछुआ लक्ष्मीजी का भी प्रिय माना जाता है। लोगों को ऊर्जा, आत्मविश्वास के लिए ऐसी अंगूठी पहनने की सलाह दी जाती है जो कछुए की बनावट वाली हो। कछुए की अंगूठी सीधे हाथ की बीच की अंगुली में एवम चुटकी में अर्थात सबसे छोटी अंगुली में पहनना चाहिए। शुक्रवार के दिन कछुए वाली अंगूठी खरीदना चाहिए एवं लक्ष्मीजी के सामने कच्चे दूध से धोकर, अगरबत्ती करके इसे पहनना चाहिए।
ऐसा नहीं है कि जैसे ही आप अंगूठी पहनेंगे या अंगूठी पहनने से आपके घर में धन की वर्षा होगी परंतु जो धन आपके भाग्य में है अर्थात जो धन आगमन में रुकावट आ रही है, वह सब इस कछुए वाली अंगूठी पहनने से दूर हो जाती हैं, आपके जीवन की सारी रुकावटें दूर होती है, आपका भाग्य खुलता है, आपका भाग्य जाग जाता है, कछुआ संपनता एवं स्थिरता का प्रतीक होता है, यदि आपकी जिंदगी में बहुत सारे उतार-चढ़ाव आ रहे हैं, मुसीबतें एक के बाद एक आते ही जा रही है रुकने का नाम ही नहीं ले रही, दुर्भाग्य आपका पीछा नहीं छोड़ रहा है तो ऐसे में कछुए वाली अंगूठी धारण करना आपके लिए लाभदायक हो सकता है।
Leave a Reply